फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भारत के फाइनल में पहुंचने पर लोगों ने मनाई खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के फाइनल में पहुंचने पर लोगों ने मनाई खुशियां
विज्ञापन

- शहर में मॉल, सेक्टर, सोसाइटियों में बड़ी स्क्रीन पर उठाया मैच का लुत्फ

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर में बुधवार का दिन क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले के नाम रहा। भारत ने न्यूजीलैंड को हराया तो सभी खुशी से झूम उठे। शहर में चाहे मॉल हो, सेक्टर-सोसाइटी या सार्वजनिक स्थान सभी जगहों पर लोग बड़ी स्क्रीन, टीवी या मोबाइल फोन से चिपके नजर आए। रोमांचक मुकाबले के बाद भारत के फाइनल में पहुंचने पर शहरवासियों ने पटाखे जलाकर और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।
मुकाबले को लेकर लोगों में उत्साह को को देखते हुए शहर के कई सेक्टर, सोसाइटी और मॉलों में बड़ी-बड़ी स्क्रीन पर सामूहिक रूप से मैच देखने की भी व्यवस्था की गई थी। सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में भी बड़ी स्क्रीन पर लोगों ने मैच लुत्फ उठाया। लोगों ने कहा कि पिछले विश्वकप में सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ा था, इसलिए अब भारत की जीत के साथ वह पुराना हिसाब बराबर हो गया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मैच शुरू होते ही सभी भारत की जीत दुआ-प्रार्थना करने लगे। सेक्टर-122 स्थित जिम में भी लोगों ने सामूहिक रूप से मैच का आनंद लिया। उमेश शर्मा ने बताया कि फाइनल मुकाबले में भी सामूहिक रूप से मैच देखने की व्यवस्था की जाएगी। सेक्टर-51 में लोगों ने भारत की जीत का उत्साह मनाया। यहां आरडब्ल्यूए महासचिव संजीव कुमार का बताया कि फाइनल भी बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे।
विज्ञापन


वहीं सेवियर ग्रीनार्क नोएडा एक्सटेंशन में भी सोसाइटी वासियों ने बड़ी स्क्रीन पर मैच देखा। भाई दूज कार्यक्रम को जल्द निपटाकर सभी एक जगह एकत्रित हो गए। भारत के पहले खेलने पर सभी को दोगुनी खुशी हुई। निवासी हिमांशु बताया कि फाइनल को लेकर लोगों में अभी से उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें