फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार कर्मचारियों की रिहाई, मुकदमे वापस लेने और निदेशक पर जांच की मांग
विज्ञापन

किसान नेताओं ने दी चेतावनी-मांगें न मानी तो बड़ा आंदोलन, डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिम्स अस्पताल में धरनारत कर्मचारियों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की जिला इकाई गौतम बुद्ध नगर ने जिला मुख्यालय सूरजपुर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम मंगलेश दुबे को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
भाकियू के जिलाध्यक्ष राजीव मलिक ने आरोप लगाया कि दो-तीन वर्षों से गौतम बुद्ध नगर पुलिस प्रशासन का रवैया निरंकुश रहा है और जनपद में अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रवक्ता पवन खटाना ने कहा कि जिम्स अस्पताल में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण और सांविधानिक तरीके से धरना दे रहे कर्मचारियों, जिनमें महिला कर्मचारी भी शामिल थीं, को रात में पुलिस ने बलपूर्वक हटाकर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को कहां ले जाया गया, इसकी जानकारी भी तत्काल उपलब्ध नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में भाकियू ने गिरफ्तार सभी कर्मचारियों की बिना शर्त तत्काल रिहाई, दर्ज मुकदमों की वापसी तथा कर्मचारियों की जायज मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। संगठन ने जिम्स अस्पताल के निदेशक ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता पर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए उन्हें निलंबित कर उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई। भाकियू ने जिला प्रशासन से पुलिस की कथित निरंकुशता पर रोक लगाने और कर्मचारियों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन व्यापक आंदोलन शुरू करेगा।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें