फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएम ने सड़क हादसों पर अंकुश के लिए सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक से एसीईओ नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा और डीसीपी ट्रैफिक की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, हादसों में होने वाली मौतों में कमी तथा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही बैठक से एसीईओ नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा और डीसीपी ट्रैफिक की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि सामाजिक और कानूनी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने परिवहन विभाग, यातायात पुलिस तथा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए अवैध स्टैंड, अवैध पार्किंग, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमित अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक सुधारात्मक कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने, अवैध कट बंद कराने तथा सड़क सुरक्षा संकेतकों को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि केवल प्रवर्तन कार्रवाई से ही दुर्घटनाओं में कमी नहीं आएगी, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है।
विज्ञापन

बैठक में हिट एंड रन मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने ईडीएआर पोर्टल पर सभी दुर्घटना संबंधी मामलों की समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस, चालकों की आंख एवं स्वास्थ्य जांच कराने तथा बिना फिटनेस वाले वाहनों को सड़कों पर न उतरने देने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें