फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में अपराध रोकें : केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलोई जाट में पीड़ित व्यापारी से मिलने पहुंचे आप संयोजक, लोगों ने रास्ता रोका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। नांगलोई जाट में सितंबर में व्यापारी रोशनलाल की दुकान पर गोलियां चलाईं गईं थीं। बुधवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पीड़ित से मिलने जब इलाके में पहुंचे तो उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस बीच केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनका रास्ता नहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में अपराध रोकें। दिल्ली की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी उनकी ही है। दिल्ली के लोग चाहते हैं कि वे बढ़ते अपराध को रोकें। अगर गृहमंत्री से दिल्ली की कानून-व्यवस्था नहीं संभल रही है, तो दिल्ली सरकार को सौंप दें।

उन्होंने कहा कि दिल्ली का हाल 90 के दशक की मुंबई जैसा हो गया है। गैंगस्टर खुलेआम गोलियां चला रहे हैं। व्यापारियों को फिरौती के लिए फोन आ रहे हैं। रोशनलाल की दुकान पर गोलियां चलाने के मामले में गिरफ्त में आए दो शूटरों ने पुलिस को बताया है कि उन्हें किसी ने भेजा था। अभी तक मास्टरमाइंड को क्यों नहीं पकड़ा गया। इसका मतलब है कि मामले में लीपा-पोती की जा रही है। केस को बंद करने की कोशिश की जा रही है। असली मुजरिमों को नहीं पकड़ा जा रहा है। अगर असली मुजरिमों को नहीं पकड़ा जाएगा तो फिर ये घटनाएं और बढ़ेंगी। वे पूर्व मुख्यमंत्री व आप के राष्ट्रीय संयोजक हैं, लोगों की परेशानी को उठाना उनका धर्म है। इसी नाते वे नांगलोई पहुंचे थे, लेकिन भाजपा ने सैकड़ों कार्यकर्ता जमा कर लिए। उनकी गाड़ी रोकी गई और रोशनलाल की दुकान तक नहीं जाने दिया गया। ऐसे में उनके बेटे को यहां आना पड़ा। उनका सवाल है कि इन सबके लिए जिम्मेदार कौन है?
विज्ञापन

लोग घर से निकलने से डर रहे


दिल्ली की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी गृहमंत्री की है। केजरीवाल को रोकने से क्या होगा, अपराध को रोको। दिल्ली के लोगों ने उन्हें कानून व्यवस्था व पुलिस की जिम्मेदारी दी। आज कानून-व्यवस्था इतनी ज्यादा चरमरा गई है कि लोग घर से बाहर निकलते हुए डर रहे हैं। महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। अगर मैं पीड़ितों से मिल लेता तो क्या आफत आ जाती। अब क्या छिपाने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन

सुबह चली गोलियां
व्यापारी रोशनलाल ने बताया कि उन्होंने सुबह आठ बजे शटर खोला था। सवा नौ बजे दो लोगों ने दुकान पर गोलियां चला दी थीं। किसी को नहीं पता कि वे लोग कौन थे और क्या चाहते थे। जिन दो लोगों ने गोलियां चलाईं, उन्हें तो पकड़ लिया गया है, लेकिन कोई ऐसे ही आकर तो गोली चलाता नहीं है। उन्होंने किस मकसद से गोलियां चलाईं व मास्टरमाइंड कौन हैं, इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें