संजय सिंह ने कहा- सीएम आतिशी को शिफ्ट होना था पर आवास आवंटित नहीं किया जा रहा
जब सीएम आवास को कैंप कार्यालय बनाकर मीटिंग शुरू की तो स्टाफ को हटा दिया गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप ने मुख्यमंत्री आतिशी को सीएम आवास आवंटित न होने पर भाजपा को घेरा है। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में आरोप लगाते हुए कहा कि 27 सालों से भाजपा दिल्ली में वनवास काट रही है। जब वह चुनाव में आप को हरा नहीं पाई तो सीएम आवास पर कब्जा करना चाह रही है। केजरीवाल ने सीएम आवास खाली कर दिया है। इसका प्रमाणपत्र भी है। अब उस आवास में मुख्यमंत्री आतिशी को शिफ्ट होना था और उन्होंने इसके लिए पत्र भी लिखा है। इसके बावजूद आवास आवंटित नहीं किया गया। आतिशी ने जब सीएम आवास को कैंप कार्यालय बनाकर मीटिंग शुरू की तो वहां से स्टाफ को भी हटा दिया गया है।
भाजपा ने दिल्ली में सत्ता हासिल करने के लिए कई योजनाएं अपनाईं और आप को तोड़ने का प्रयास किया। जब भाजपा दिल्ली में चुनाव नहीं जीत पाई, तो केजरीवाल को खत्म करने का प्रयास किया। केजरीवाल ने सीएम आवास खाली कर दिया। इसे लेकर भी दुष्प्रचार फैलाया गया। मुख्यमंत्री के तौर पर अब आतिशी को आवास में जाना था, लेकिन आवास अलॉट नहीं किया जा रहा है। भाजपा दिल्ली में चुनाव नहीं जीत पाती है और मुख्यमंत्री नहीं बना पाती है, तो अब मुख्यमंत्री के आवास पर कब्जा करना चाहती है।
आशीष सिंह
मुख्यमंत्री आतिशी ने जब सीएम आवास को कैंप कार्यालय बनाकर मीटिंग करनी शुरू की तो वहां के स्टाफ को हटा दिया गया : संजय सिंह