फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने जेल भेजकर दिल्ली के काम रोके : केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आतिशी के साथ डीयू की सड़क का केजरीवाल ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

कहा- दिल्ली की सभी सड़कों को कराया जाएगा ठीक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया व दिलीप पांडे के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय की सड़क का दौरा किया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने साजिश के तहत मुझे जेल भेजकर दिल्ली के काम रोक दिए, लेकिन अब जेल से बाहर आ गया हूं। दिल्ली की जनता चिंता न करे। ई भी काम रुकने नहीं दिया जाएगा। सभी काम जल्द पूरे होंगे। सभी सड़कों को ठीक किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान केजरीवाल ने दिलीप पांडे से अन्य टूटी सड़कों के बारे में भी जानकारी ली। करीब 36 प्रोजेक्ट हैं, जिसमें 30 की स्वीकृति हो चुकी है।


केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा के एक नेता ने बताया कि मुझे गिरफ्तार कर भाजपा ने दिल्ली सरकार को पटरी से उतार दिया। काम ठप कर दिए। मुझे गिरफ्तार कर दिल्ली के कामों को रोका गया है। भाजपा का मकसद काम ठप कर आप सरकार को बदनाम करना था, लेकिन दिल्ली के लोगों के काम रुकने नहीं दिया जाएगा। अब जेल से बाहर आ गया हूं। हमारी सरकार हमेशा एक्शन मोड में थी, मैं जेल में भी एक्शन मोड में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोगुनी गति से होंगे काम : आतिशी
मुख्यमंत्री आतिशी ने ट्वीट कर कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया के साथ विश्वविद्यालय मार्ग की सड़क का निरीक्षण किया। सड़क बहुत जर्जर है। इसे जल्द बनाया जाएगा। भाजपा ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर दिल्ली को ठप करने की साजिश रची थी, लेकिन केजरीवाल फिर जनता के बीच में हैं, उनके मार्गदर्शन में दिल्ली के रुके काम दोगुनी गति से पूरे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें