फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा चुनाव के लिए तैयार' : टिफिन बैठक में नड्डा नें दिया जीत का मंत्र, बोले- आगे भी होती रहेंगी बैठकें

Wed, 07 Jun 2023 05:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

 कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि टिफिन बैठकें आगे भी जारी रहेंगी और  भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है।
 
विज्ञापन
टिफिन बैठक में नड्डा नें दिया जीत का मंत्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। 2024 की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपना संपर्क अभियान काफी पहले से ही शुरू कर चुकी है। लोगों से मिलने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में में टिफिन मीटिंग नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के जरिए उत्तर- प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर पार्टी के नेता टिफिन लेकर जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करेंगे। 

विज्ञापन

इसी कड़ी में बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नोएडा में आयोजित टिफिन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ 2 घंटे तक टिफिन बैठक चली। कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि टिफिन बैठकें आगे भी जारी रहेंगी और  भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें