नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि रेखा गुप्ता सरकार छठ पूजा जैसे आस्था के पर्व की तैयारियों में पूरी तरह विफल रही है। सरकार केवल यमुना तट पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाकर और टीवी पर प्रचार कर अपनी इमेज बना रही है जबकि जमीनी स्तर पर तैयारियां बेहद कमजोर हैं।
विज्ञापन
यादव ने कहा कि सरकार ने दिखावे के लिए यमुना पर सिर्फ 4-5 स्थानों पर व्यवस्था की है और इसे बड़े आयोजन का रूप देकर पूर्वांचल समाज को गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस ने 10 दिन पहले प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को पत्र लिखकर बिहार, यूपी और छत्तीसगढ़ के लिए विशेष ट्रेनों की मांग की थी लेकिन भाजपा सरकार ने मात्र चार ट्रेनें चलाकर औपचारिकता पूरी कर दी। ब्यूरो