संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार पार्टी कार्यालय पर तैयारियोंं को लेकर बैठक हुई। जिसमें रणनीति तय की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने चुनाव में लगे सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने का निर्देश दिया। शिक्षक एमएलसी चुनाव के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सह संयोजक रमेश सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी संकल्प लें कि चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता दिलाएंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करना और संगठन को मजबूत बनाना है।। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के विश्वास के बल पर पार्टी की सफलता सुनिश्चित है।
इस दौरान मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चौहान, कार्यक्रम संयोजक ज्ञानेंद्र ,सह संयोजक संजय द्विवेदी, भूपेंद्र तिवारी, ठाकुर प्रसाद पांडेय, नरेंद्र पांडेय, मनीराम, दीपू सिंह, गणेश पांडेय, सत्यपाल पाल आदि मौजूद रहे। संवाद