फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर बिरयानी विक्रेता को पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 15 Dec 2019 01:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर बिरयानी बेचने वाले की सरेआम पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में हाथ जोड़ने के बाद भी आरोपी उसे थप्पड़ लगाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर और वीडियो के आधार पर पुलिस ने खेड़ा मोहम्मदाबाद निवासी आनंद, देवेन और संदीप के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, एसपी देहात ने तीनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

कस्बा रबूपुरा निवासी लोकेश ने मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी है। तहरीर में कहा गया है कि वह रबूपुरा-भाईपुर मार्ग स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर रेहड़ी लगाकर बिरयानी बेचता है। रोजाना की तरह शुक्रवार शाम रेहड़ी पर बिरयानी बेच रहा था।
विज्ञापन


तभी एक कार सवार तीन युवक वहां आ पहुंचे। तीनों उससे अभद्रता करने लगे। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे बुरी तरह पीटा। हाथ जोड़ने के बावजूद आरोपियों ने पीड़ित को थप्पड़ जड़े। वारदात के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत व्याप्त है।

एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में थाना पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें