फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव की युवती से नोएडा में 20 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म
विज्ञापन

नोएडा। उन्नाव की रहने वाली युवती को बंधक बनाकर 20 दिन तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने अपने गांव के ही एक युवक के खिलाफ थाना सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से उन्नाव निवासी युवती दिल्ली में रहती है और एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। पुलिस के अनुसार युवती के गांव का ही रहने वाला बदन सिंह ठाकुर नोएडा में किराये पर रहता है। युवती उससे बातचीत करती थी। करीब एक महीने पहले बदन सिंह युवती के पास पहुंचा। आरोप है कि वह युवती को कार में डालकर नोएडा के आगाहपुर इलाके में ले आया। यहां एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ 20 दिन तक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने युवती को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में बाहर किसी को बताया तो उसके परिवार को जान से मार देगा। यदि पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की तो उसे जलाकर मार देगा। युवती के अनुसार उसने किसी तरह अपने परिजनों से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी ने उसे छोड़ दिया। सीओ तृतीय विमल कुमार सिंह का कहना है कि मामला पुराना है। आरोपी युवक और युवती एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें