फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित जैव ईंधन को दिया जा रहा बढ़ावा : नितिन गडकरी या वैकल्पिक ऊर्जा के तहत सीएनजी-इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग बढ़ा-गडकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जैव ईंधन को दिया जा रहा बढ़ावा : नितिन गडकरी या
विज्ञापन

वैकल्पिक ऊर्जा के तहत सीएनजी-इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग बढ़ा-गडकरी
- जेएसएस एकेडमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन में शुरू हुआ दो दिवसीय एडवांस क्लीन एनर्जी कार्यशाला

- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-62 के जेएसएस एकेडमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को भविष्य की जरूरत बताया। उन्होंने कहा, इस पर बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। एडवांस क्लीन एनर्जी कार्यशाला और राष्ट्रीय सोलर प्रतियोगिता का आयोजन सस्टेनेबल एंड एनर्जी प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन (सेपा) की ओर से किया जा रहा है।


गडकरी ने सोलर प्रतियोगिता विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा, कि इसमें छात्रों की भागीदारी भी अच्छी है। उन्होंने कहा, जैव ईंधन को बढ़ावा दिया जा रहा है। हानिकारक ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को कम करके कार्बन मुक्त करने पर काम हो रहा है। इथेनाल-मिश्रण को 2025 तक 20 प्रतिशत करने और 2030 तक डीजल में बायोडीजल का 5 प्रतिशत सम्मिश्रण करने की योजना है। ईंधन के रूप में वैकल्पिक ऊर्जा के तहत सीएनजी, इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग बढ़ा है।
विज्ञापन




हरित ऊर्जा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों से की चर्चा



इसके बाद उन्होंने उन्होंने हरित ऊर्जा व नेट जीरो क्षेत्र में काम कर रहे लोगों से बात की। कार्यशाला में राष्ट्र के नेट जीरो लक्ष्य, ऊर्जा भंडारण तकनीकी, भारत में कृषि क्षेत्र में हरित ऊर्जा के परिदृश्य, ग्रीन हाइड्रोजन आपूर्ति चेन, सोलर पैनल एप्लीकेशन और तकनीकी, रिन्यूवल ऊर्जा और उसके प्रभाव समेत अन्य विषयों पर चर्चा होगी। वहीं, सेपा के अध्यक्ष डा. रघुराम अर्जुनन ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को सतत ऊर्जा के बाबत जागरूक करना रहा।
विज्ञापन




एसएसएन इंजीनियरिंग कॉलेज चेन्नई को मिला पहला स्थान



प्रतियोगिता में देश के 170 छात्रों ने भाग लिया। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की गई प्रतियोगिता में पहले स्थान पर एसएसएन इंजीनियरिंग काॅलेज चेन्नई, दूसरे स्थान पर जेएसएस काॅलेज नोएडा और तीसरे स्थान पर पीएसजीआर काॅलेज कोयंबटू्र रहा। विजेता को दो लाख, उपविजेता को एक लाख और तीसरे स्थान पर 50 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें