फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीना परिहार व रॉबिन ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भार उठती बीना परिहार। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
गाजियाबाद। बड़ौत के दिगंबर जैन कॉलेज में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जिले के जनहित कॉलेज की खिलाड़ी बीना परिहार व रॉबिन ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

कोच जीशान अली ने बताया कि बीना परिहार ने सर्वाधिक 540 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता है। साथ ही उन्होंने स्क्वाट में 205 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 130 किलोग्राम व डेडलिफ्ट में 205 किलोग्राम भार उठाया। महिला 76 किलोग्राम भार वर्ग में भी बीना परिहार ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही रॉबिन ने 560 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक व सोनिया देव ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में 160 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक जीता।
प्रधानाचार्य डॉ.श्याम सूरी ने टीम मैनेजर कुलदीप, कोच व पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीनों खिलाड़ियों ने पदक जीतकर कॉलेज के साथ-साथ जिले का भी नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें