नोएडा। बहलोलपुर अंडरपास के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक का पैर टूट गया। घायल अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में उसके भाई ने कोतवाली सेक्टर-63 में मुकदमा दर्ज कराया है। बुलंदशहर निवासी राजकुमार ने बताया कि उनका भाई बाइक से 16 अक्टूबर को नोएडा आया था। इसी दौरान बहलोलपुर अंडरपास के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। दाहिने पैर की हड्डी तीन जगह से टूट गई है। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
बदमाशों ने दो लोगों से छीना मोबाइल
नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों से मोबाइल छीन लिया। गेझा में रहने वाले मृत्युंजय राय ने पुलिस से शिकायत की है कि एक नवंबर को वह सेक्टर-63 स्थित ऑफिस से घर जाने के लिए निकले। ऑफिस के बाहर वह फोन पर बात कर रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। अगले दिन पीड़ित सेक्टर-63 थाने केस दर्ज कराने गए तो उन्हें दूसरे थाने में भेजा गया। साथ ही चोरी में केस दर्ज करने के लिए कहा। जबकि कंपनी के सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हुई है। सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने पीड़ित ने ऑनलाइन केस दर्ज कराया है। राजेश यादव से बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर-49 क्षेत्र में मोबाइल छीन लिया। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर ली जाएगी। ब्यूरो