फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में ताज हाइवे पर सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसके भाई ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि चालक ने घायल और उसके मामा के लड़के का इलाज कराने का वादा किया था लेकिन कुछ दिन बाद ही पैसा देने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नोएडा के सेक्टर-63 निवासी तरबेज ने बताया कि 24 अक्तूबर को बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक कार ने उनके भाई बिलाल और मामा के लड़के जैद को ताज हाइवे पर टक्कर मार दी थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब कार चालक को पकड़ लिया गया था। उसने दोनों के इलाज का खर्च देने का वादा किया था लेकिन कुछ दिन बाद ही आरोपी ने खर्च देना बंद कर दिया। पैसों की कमी के कारण बिलाल को सही इलाज नहीं मिल सका। 4 नवंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया। पीड़ित ने आरोपी कार चालक अंकुर कुमार निवासी 16 एवेन्यू गौड़ सिटी-2 के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बिसरख कोतवाली के प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें