फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव बंचारी के निकट दो कारों की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। करीब सात लोग घायल हो गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए तथा घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भिजवाया गया। घटना सूचना मिलते ही मुंडकटी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत और बचाव कार्य कर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क मार्ग से हटवाया।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली की तरफ से दो कारें तेज रफ्तार में होडल की तरफ आ रही थी। कारें जैसे ही गांव बंचारी के स्थित सुखदेव राज सोइन अस्पताल के निकट पहुंची, तभी आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और कारें पलटी मारते हुए सड़क किनारे गिरीं। कारों की चपेट में आने से सड़क पर आगे चल रही एक बाइक भी चपेट में आई गई। बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर कारों में सवार लोग भी घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार बहादुरगढ़ की एचएल सिटी के रहने वाले जसवीर अपने पड़ोसी धमेंद्र के साथ कार में सवार होकर मथुरा-वृंदावन व दूसरी गाड़ी में दिल्ली के रहने वाले कपिल सिंघल अपने भाई व दोस्त के साथ कोकिलावन शनिदेव के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। जब दोनों कारें गांव बंचारी के समीप पहुंची तो आपस में टकरा गई और सड़क पर दोनों कारें पलटी मारने लगी। कारों की पलटी के समय बाइक सवार उत्तमनगर दिल्ली के बैजनाथ व उसकी पत्नी कमला देवी भी चपेट में आ गए और घायल कमला देवी की मौके पर मौत हो गई वहीं गाड़ी में सवार जसवीर व उसकी पत्नी ज्योति, बेटी परी 9 वर्ष, पीहू 4 वर्ष व धर्मेंद्र के साथ उसकी पत्नी मोनिका, बेटा विहान 9 वर्ष, बेटी कासवी 3 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। उधर सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा तुरंत ही घायलों को गाड़ियों के अंदर से बाहर निकालकर पास में ही स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पलवल भिजवा दिया। अस्पताल में जसवीर व बैजनाथ की हालत गंभीर देखते हुए फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ियों को तुरंत ही जेसीबी से सड़क से दूर हटवा दिया, ताकि कोई और दुर्घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें