फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दनकौर। कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले में स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव निवासी ईसुब ने दनकौर कोतवाली पुलिस को बताया कि उनका भाई ईसाक 20 अप्रैल को बाइक से बहन की ससुराल जा रहा था। इसी दौरान लतीफपुर के पास हादसा हुआ, जिसमें उसके पैर की हड्डी भी टूट गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें