नोएडा। जंगल में ले जाकर एक युवक के साथ मारपीट की गई। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अगाहपुर निवासी रवि ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम वह सेक्टर-49 के पीछे जंगल के पास खड़ा था। इसी दौरान पुष्पेंद्र और सूरज कुछ अज्ञात के साथ पहुंचे और बातों में उलझाकर उसे जंगल में ले गए और मारपीट की। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।