पिनगवां। स्थानीय ढाणा रोड पर बीच सड़क पर खड़े ट्रक में एक बाइक घुस गई, इसमें ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। चालक ट्रक सहित फरार है।
जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि गांव नकनपुर पुन्हाना निवासी यूसुफ पुत्र हसन मोहम्मद ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि 26 मार्च की शाम 55 वर्षीय उनके पिता हसन मोहम्मद अपनी बाइक से जा रहे थे। जब वे ढाणा मोड़ पर मुडे़ तो सड़क में बीच में बिना पार्किंग लाइट के ट्रक खड़ा था। ट्रक में कोई इंडीकेटर न होने और रात के करीब साढ़े दस बजे होने से अंधेरा हो गया था। ट्रक चालक की लापरवाही के चलते बाइक ट्रक के नीचे घुस गई जिससे उनके पिता की मौत हो गई।
जांच अधिकारी का कहना है कि पीड़ित यूसुफ की शिकातय पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।