फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 22 Oct 2025 12:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
नहटौर में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद
विज्ञापन
नहटौर। मंगलवार की शाम मजदूरी कर नहटौर से घर लौट रहे ग्राम बूढ़पुर निवासी मोनू सैनी (32) पुत्र शंकर सैनी की बाइक में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर परिजनों सहित सैकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिससे सड़क पर जाम जैसी स्थित बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने मुआवजे व उचित कानूनी कार्रवाई को लेकर शव नहीं उठने दिया। मौके पर पहुंची एसडीएम धामपुर स्मृति मिश्रा, एएसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ अभय कुमार पांडे ने परिजनों व ग्रामीणों को मुआवजे व कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण सहमत हो गए। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

नहटौर में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें