फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की जीत विकास, संगठनात्मक तैयारी का परिणाम : सचदेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की महाविजय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल और मजबूत संगठनात्मक तैयारी का परिणाम बताया है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने चारों तरफ के विकास, सुशासन और भविष्य की सुरक्षा को चुनते हुए विपक्ष को स्पष्ट रूप से नकार दिया है।
विज्ञापन

बिहार की महिलाओं ने परिवार के सुरक्षित भविष्य और विकास के लिए एनडीए पर भरोसा जताया। वहीं, राज्य के शिक्षित और मेहनतकश युवाओं ने 10वीं फेल विपक्ष की राजनीति को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में विकास की सशक्त आशा दिखाई देती है जिसका असर मतदान में स्पष्ट रूप से दिखा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और एनडीए के अन्य सभी दलों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एकजुट होकर चुनाव प्रचार किया और इस जीत को महाविजय में बदल दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत संगठन की क्षमता और रणनीति का प्रमाण भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें