नई दिल्ली। गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर शहादत और विरासत को समर्पित एक साइकिल यात्रा शनिवार को गुरुद्वारा शीशगंज साहिब चांदनी चौक से आरंभ होगी। यात्रा गुरुद्वारा गुरु का महल अमृतसर तक जाएगी। इस यात्रा का आयोजन साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह जीके ने किया है। यात्रा के माध्यम से सिख समुदाय में धार्मिक पहचान, जबरन धर्म परिवर्तन, धार्मिक वेशभूषा पर बढ़ते खतरे, नशाखोरी और नस्ली भेदभाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। ब्यूरो