फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में हादसा: ऑटो की टक्कर से भूटान की महिला की मौत, फरार चालक की तलाश; मामला दर्ज

Thu, 16 Jan 2025 08:05 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में एक भूटान की रहने वाली महिला की मौत हो गई। किसी अज्ञात ऑटो चालक ने महिला को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में भूटान की महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई हैं। मंगलवार रात महिला पी-3 गोल चक्कर के पास खड़ी थी। तभी अज्ञात ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर भूटान रवाना हो गए। वहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, भूटान निवासी महिला दवादमे की बहन ग्रेटर नोएडा की जेपी ग्रींस सोसाइटी में रहती हैं। दवादमे 11 जनवरी को अपनी बहन से मिलने आई थीं। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे महिला पी-3 गोल चक्कर पर खड़ी थीं। तभी एक ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

महिला को आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। बीटा-2 कोतवाली के प्रभारी ने बताया, आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें