फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मामले में भूपेंद्र मोमनाथल को अग्रिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी मामले में भूपेंद्र मोमनाथल को अग्रिम जमानत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली में दर्ज रंगदारी के एक मामले में खनन माफिया भूपेंद्र मोमनाथल को जिला न्यायालय से अग्रिम जमानत मिल गई है। भूपेंद्र के अधिवक्ता ने न्यायालय में पक्ष रखते हुए कहा कि भूपेंद्र को बिना वजह फंसाया गया था। मामले की सुनवाई कर न्यायालय ने भूपेंद्र को अग्रिम जमानत दी है।
विज्ञापन

अधिवक्ता अमित राणा ने बताया कि गुरुग्राम निवासी कारोबारी पारूल लोहिया ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि सेक्टर-150 स्थित तिलवाड़ा गांव में खेती की जमीन उन्होंने खरीदी थी। जिस पर वह फार्म हाउस बना रहे थे। मोमनाथल ने जमीन पर कब्जे के लिए कारोबारी से रंगदारी मांगी। आरोपियों ने जमीन के चारों तरफ की गई फेंसिंग भी उखाड़ दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में भूपेंद्र समेत चार लोगों पर रंगदारी मांगने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अब कोर्ट ने मामले की सुनवाई कर भूपेंद्र को अग्रिम जमानत दे दी है। भूपेंद्र पर पहले से खनन व हत्या के मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें