- मेरठ में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-प्रथम आर्चरी चैंपियनशिप में जीता पदक, शहर के छह तींरदाज हुए थे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। मेरठ के सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में पिछले कुछ दिनों से चल रही सीबीएसई नॉर्थ जोन-प्रथम आर्चरी चैंपियनशिप में शहर की भूमि यादव ने सिल्वर मेडल जीता है। सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में संचालित आर्चरी अकादमी के कोच राहुल वर्मा ने बताया कि मेरठ में आयोजित चैंपियनशिप में देशभर के सीबीएसई से जुड़े स्कूलों के प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने हिस्सा लिया था। कोच राहुल ने बताया, भूमि रोजाना नियमित अभ्यास करने नोएडा स्टेडियम पहुंचती हैं। वह अपनी पढ़ाई पर भी उतना ही ध्यान देती हैं। मेरठ में आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर के छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। भूमि की इस सफलता पर उनके विद्यालय प्रबंधन, कोच और परिजनों ने गर्व जताया है।
सीबीएसई नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए भूमि चयनित
कोच राहुल ने बताया कि भूमि यादव को मिली इस सफलता के बाद उनका चयन आगामी सीबीएसई नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए हो गया है। भूमि 20 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गई है।