फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भूलेख’ से अब घर बैठे करें अपनी जमीन की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘भूलेख’ से अब घर बैठे करें अपनी जमीन की निगरानी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। अब आप अपनी जमीन की निगरानी घर बैठे कंप्यूटर के जरिए कर सकेंगे। यदि आपकी जमीन के साथ किसी तरह की गड़बड़ी हो रही है तो उसका भी पता चल जाएगा। राजस्व विभाग ने ‘भूलेख’ नाम से चल रही वेबसाइट को अपडेट किया है। अब इसमें खतौनी का ब्योरा डालकर आप अपनी जमीन के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, अब तहसील या लेखपाल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग ने किसान को घर बैठे ही जमीन की खतौनी देने के लिए भूलेख नामक वेबसाइट को चालू की थी। इसके जरिए लंबे समय से लोग जमीन की खतौनी की ऑनलाइन नकल लेते रहे हैं। अब वेबसाइट को अपडेट करते हुए शासन ने 1 जनवरी 2019 से नायब तहसीलदार न्यायालय से लेकर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय तक के सभी राजस्व वादों को लिंक किया है। वहीं, सब रजिस्ट्रार दफ्तर में होने वाली संपत्ति की रजिस्ट्री को भी इससे लिंक किया गया है। अब भूलेख की बेवसाइट पर किसी भी नंबर या नाम के माध्यम से ऑनलाइन खतौनी निकलने पर हाइपर लिंक मौजूद रहता है। इसमें उस नंबर की जमीन पर अगर किसी भी न्यायालय में कोई वाद दायर है या विचाराधीन है, या फिर उस पर कोई आदेश हुआ है तो उसकी स्थिति को देख सकते हैं। इतना ही नहीं उस नंबर से अगर किसी भी व्यक्ति द्वारा जमीन का कोई हिस्सा बेचा गया है तो उसकी भी जानकारी मिल जाएगी। इससे बैनामा की प्रतिलिपि का प्रिंट भी लिया जा सकता है। जिसमें किसको जमीन बेची गई है, उसकी जानकारी भी ली जा सकती है। वहीं, नंबर के अनुसार संबंधित जमीन के नक्शा देखा और उसका प्रिंट लिया जा सकता है। ऑनलाइन सुविधा होने पर कोई भी व्यक्ति जमीन के संबंध में जानकारी ले सकता है। इससे जमीन खरीदने के दौरान झूठ बोलकर तथ्यों को छुपाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूलेख की वेबसाइट पर तहसील से जिला मुख्यालय तक के न्यायालय के सभी वादों को लिंक किया गया है। अभी चकबंदी और सर्वे विभाग के वाद नहीं देखे जा सकते हैं। उनको भी इसमें शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
- भूपेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी, राजस्व विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें