ग्रेटर नोएडा। मलकपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को राज्य स्तरीय सीनियर महिला हैंडबाल व बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में हैंडबाल खेल के लिए एक भी खिलाड़ी ने भाग नहीं लिया। वहीं, बैडमिंटन में चार पुरुष व एक महिला खिलाड़ी को मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयनित किया गया। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि महिला वर्ग में लवन्या सिंह व पुरुष वर्ग में विराज, इशान, आर्यन सिंह, भविष्य नागर का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इन खिलाड़ियों को 28 अक्तूबर को मेरठ में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करनी होगी। वहां से चयनित होने पर राज्य टीम में खेलने का मौका मिलेगा। ब्यूरो