फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटर हाउस वाॅलीबाल प्रतियोगिता में भीष्म हाउस की टीम विजेता

विज्ञापन
सरधना। द्रोण प​ब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता टीम। स्कूल
विज्ञापन
सरधना। बिनौली रोड स्थित द्रोण पब्लिक स्कूल में बुधवार को इंटर हाउस वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करण, भीष्म, अर्जुन और एकलव्य हाउस के विद्यार्थियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और टीम स्पिरिट का परिचय दिया।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में भीष्म और अर्जुन हाउस के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें भीष्म हाउस के अविश, निशांत, अक्षय, वंश और मनीष की टीम विजेता रही। वहीं, अंडर-14 वर्ग में एकलव्य और करण हाउस के बीच खेले गए मैच में एकलव्य हाउस के लक्ष्य, वर्णित, जयंत, शिवम और हनी की टीम ने जीत दर्ज की।
उप प्रधानाचार्य डॉ. निधि सहगल ने विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान स्कूल प्रबंधक संजय त्यागी, चेयरपर्सन छाया त्यागी, डायरेक्टर अंकित त्यागी, सियानंद पतंजलि, आदिल, मानसी चौधरी, प्रदीप सोम, पंकज तोमर और वाणी जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें