इंटर स्कूल श्रेणी में पहले स्थान पर रहे जिले के उभरते गोल्फर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। उभरते गोल्फर भव्य रतन ने जूनियर गोल्फ फीडर टूर्नामेंट में व्यक्तिगत श्रेणी में दूसरा और इंटर-स्कूल टीम श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता नैनीताल स्थित गोल्फ कोर्स में इंडियन गोल्फ यूनियन की ओर से 24 से 26 अक्टूबर तक की गई।
कोच धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर-93बी स्थित इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल के छात्र भव्य रतन का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में संतुलित और आत्मविश्वास से भरा रहा। उनके सटीक शॉट्स और रणनीतिक खेल ने निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया। उनकी टीम ने इंटर स्कूल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वह रोजाना 4-5 घंटे तक नियमित अभ्यास करते हैं।