फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चुनाव से पहले 13 हजार से अधिक पर कार्रवाई, 52 जिलाबदर

विज्ञापन
विज्ञापन
- 5863 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए, 98 वारंटियों को भेजा जेल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। लोकसभा चुनाव को लेकर नोएडा कमिश्नरेट पुलिस एक्शन मोड में है। चुनाव से पहले 13 हजार से अधिक लोगों पर कार्रवाई की गई है। जबकि 52 बदमाशों को जिलाबदर कर दिया गया है। अब तक 64 बदमाशों को असलहे और 55 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जिले में 5863 लाइसेंसी शस्त्रों को जमा करा चुकी है।

पुलिस के मुताबिक अब तक 13181 आरोपियों के खिलाफ धारा 151 समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई करते हुए 6519 बदमाशों को धारा 116(3) के तहत पाबंद कराया गया है। नोएडा जोन की ओर से 3996 व्यक्तियों का चालान कर 2413 व्यक्ति, सेंट्रल नोएडा जोन द्वारा 2810 व्यक्तियों का चालान कर 1773 व्यक्ति व ग्रेटर नोएडा जोन द्वारा 6375 व्यक्तियों का चालान कर 2333 व्यक्तियों को पाबंद किया गया है। इस दौरान 98 बिना जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस दौरान 91 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1541.15 लीटर शराब बरामद की है। जबकि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 31 बदमाशों को गिरफ्तार कर 67.36 किलो नशीले पदार्थ बरामद किए गए। इस वर्ष पुलिस ने 11 बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की तहत केस दर्ज किया। जबकि 52 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर जिलाबदर कर दिया गया। चुनाव को गलत तरीके से प्रभावित करने वाले 232 अपराधियों की पहचान की गई है। शस्त्रों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए 24 अंतरराज्यीय और 23 अंतरजनपदीय बैरियर स्थापित कर 24 घंटे चेकिंग की जा रही है। साथ ही साथ 52 स्थानों पर पुलिस पिकेट लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें