फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग से मारपीट कर प्लाट पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। खंड के गांव मरोड़ा में लोगों ने नगीना थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। उनका आरोप है कि दो दबंग परिवारों ने उनके 5 प्लाटों और सरकारी रास्ते पर कब्जा किया हुआ है। इसे हटाने के लिए शिकायत दी गई है लेकिन शिकायत देने के बाद दबंगों ने पीड़ितों के साथ मारपीट की और मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान पहुंचे विधायक मामन खान ने नगीना एसएचओ से बात कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

गांव मरोड़ा के दिव्यांग रूद्दार, साजिद, अख्तर दीनू, जान मोहम्मद, शमसुद्दीन, इमरान, शौकत अली आदि ने बताया कि गांव के ही अली मोहम्मद पुत्र सुबराती व रशीद पुत्र सुल्तान आदि दबंग परिवारों ने उनके पंचायती प्लाटों पर अवैध कब्जा कर लिया है। जब कब्जा हटाने की बात करते हैं, तो लाठी-डंडे से पीटते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने मांग की कि जिला प्रशासन इनके खिलाफ सख्ती दिखाते हुए प्लाट वापस दिलाए और कानूनी कार्रवाई करे। नगीना थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि लोगों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए गए हैं। यदि इसके बाद भी वे लोग नहीं मानते हैं तो इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें