फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तावडू-सोहना रोड पर पुलिस टीम पर डंपर चढ़ाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। गांव धुलावट स्थित पहाड़ से अवैध खनन कर पत्थर लेकर जा रहे चार डंपर चालकों द्वारा पुलिस टीम पर डंपर चढ़ाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने इनमें से एक डंपर समेत इसके चालक व क्लीनर को गिरफ्तार कर सात लोगों के खिलाफ अवैध खनन सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एवीटी टीम के हेडकांस्टेबल नरवीर ने बताया कि अवैध खनन के रोकने के लिए पुलिस टीम तावडू-सोहना रोड पर स्थित माइनिंग नाके पर मौजूद थी। उसी दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी की भुट्टू, सकील, व जाकिर अपने चार डंपरों में गांव धुलावट पहाड़ से अवैध पत्थर चोरी कर सोहना की और लेकर आ रहे है। जिन्हें नाकाबंदी कर मौके पर अवैध पत्थर सहित काबू किया जा सकता है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने नाकाबंदी की। कुछ देर बाद डंपर पत्थर लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने चालकों को रुकने के लिए इशारा किया तो कार चालक जाकिर निवासी गांव चंदेनी थाना नूंह पीछे से तेज गति से आया और डंपर चालकों से डंपर नहीं रोकने के लिए बोला। आरोप है कि कार चालक व कार में बैठे शहजाद व जाहुल ने पुलिस पर डंपर चढ़ाने के लिए कहा। जिसके बाद डंपर चालकों ने पुलिस टीम पर डंपर चढ़ाने का प्रयास किया और सोहना की और भाग गए। पुलिस ने डंपर व कार का पीछा किया और एक डंपर को इसके चालक भुट्टू व क्लीनर सकील सहित काबू कर लिया। पकड़े गए डंपर को माइनिंग अधिकारियों को बुलाकर सीज करा दिया गया। वहीं आरोपी भूट्टू, जाहुल व साकिर गांव घुसपेठी, सहजाद गांव भूतलाका थाना तावडू, जान मोहम्मद व सकील गांव बड़का थाना नूंह व जाकिर गांव चंदेनी थाना नूंह के खिलाफ अवैध खनन कर सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने व पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से डंपर चढ़ाने का प्रयास सहित अन्य मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें