फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 700 छात्रों ने दिखाया अंतरिक्ष तक पहुंचने का सफर

विज्ञापन
सेक्टर 30 स्थित डीपीएस में कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक में कक्षा 1, 2 और 3 के लगभग 700 छात्रों की ओर से मानव के बढ़ते कदम विषय पर नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई। इसके माध्यम से छात्रों ने मानव के आदिकाल से अंतरिक्ष तक पहुंचने के सफर को दर्शाया।

इस दौरान छात्रों ने आग के आविष्कार, खेती की शुरुआत, पहिये की खोज और उससे परिवहन जगत में आई क्रांति, कृषि युग, ज्ञान, कला और संस्कृति के विकास के साथ-साथ विज्ञान और तकनीकी विकास के सफर का अद्भुत मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दिखाया गया कि मानव की विकास यात्रा केवल साधनों और तकनीक की यात्रा नहीं, बल्कि उसकी जिज्ञासा, बुद्धि, साहस और निरंतर आगे बढ़ने की अदम्य इच्छा की यात्रा है।

डीपीएस सोसाइटी अध्यक्ष वीके शुंगलू ने कहा कि समय में तकनीकी और भौतिक प्रगति के साथ-साथ मानवीय मूल्यों को मजबूत करना भी अत्यंत आवश्यक है।

डीपीएस सोसाइटी कोषाध्यक्ष नमिता प्रधान ने कहा कि हमें अपनी जड़ों, परंपराओं और बड़ों के सम्मान को कभी नहीं भूलना चाहिए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ एचएस वशिष्ठ ने कहा की नन्हे बच्चे भविष्य के जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र निर्माता बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें