किसान बेरोजगार सभा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अमित भाटी । स्रोत कार्यकर्ता
ग्रेटर नोएडा। किसान बेरोजगार सभा ने डाबरा गांव निवासी अमित भाटी को जिलाध्यक्ष बनाया है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक राजेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय अध्यक्ष सूबेराम, राष्ट्रीय महासचिव विदेश भाटी और प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रधान ने उनकी निष्ठा, लगन व सामाजिक कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी है। अमित भाटी का कहना है कि वे संगठन के सिद्धांतों पर किसान, मजदूर, युवाओं व आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। ब्यूरो