फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बप्पा की उतारी महाआरती, काटा केक

Sat, 06 Sep 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
28- बहराइच के ब्राह्मणीपुरा में भगवान गणेश की महाआरती करते श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। शहर में छह स्थानों पर स्थापित भगवान गणेश के पूजा पंडालों में महाआरती के साथ अनेक विशेष कार्यक्रम हुए। शुक्रवार को धार्मिक प्रश्नोत्तरी, नृत्य तथा मेहंदी के साथ आरती थाल सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भारी तादाद में बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन

शहर के ब्राह्मणीपुरा पंडाल में श्री सिद्धनाथ मंदिर के महंत महामंडलेश्वर रवि गिरि जी महराज की ओर से केक काटकर उत्सव मनाया गया। बशीरगंज, डिगिहा, अग्रसेन चौक तथा मेडिकल कॉलेज के सामने गणेश पूजा पंडाल में पिछले एक सप्ताह से पूजन आरती के साथ जवाबी-कीर्तन, भजन संध्या और अन्य आकर्षक कार्यक्रम हुए। बृहस्पतिवार देर शाम सभी पूजा पंडालों में आयोजित महाआरती में भारी तादाद में महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया गया। शनिवार को प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
नवाबगंज के काली मंदिर परिसर में स्थापित गजानन की प्रतिमा स्थल पर बृहस्पतिवार रात महाआरती का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव और विशिष्ट अतिथि डाॅ. वीरेंद्र श्रीवास्तव रहे। समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार यज्ञसैनी, पिंटू गुप्ता, बेचे लाल जायसवाल, अरविंद पाठक, अखिलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। रुपईडीहा के आजाद नगर स्थित श्री गणेश सेवा समिति द्वारा बृहस्पतिवार रात आयोजित महाआरती में सैकड़ों भक्तों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया। यहां नेपालगंज स्थित वागेश्वरी मंदिर के पुजारी भी गजानन के दरबार में आरती करते देखे गए। इस महाआरती में 111 कन्याओं ने विशेष रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

तेजवापुर में ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय ने जैतापुर, जिहुरा माफी, टिकोरा मोड़, सबलापुर के पूजा पंडाल में पहुंचकर गणपति बप्पा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कमेटी के पदाधिकारियों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया।
रिसिया के इंदिरा नगर, शास्त्री नगर, सरस्वती नगर व गायत्री नगर मोहल्ले के मंदिरों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं कि नौ दिन से चल रही पूजा अर्चना का शुक्रवार को मंदिरों पर हवन कुंड में आहुतियां देने, कन्या भोज एवं भंडारे के आयोजन के साथ श्री गणेश महोत्सव कार्यक्रम का समापन किया गया। शनिवार को शाम चार बजे शास्त्री नगर मंदिर से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। सरयू नदी के तट पर स्थित विश्राम घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। भंडारे में शशांक यज्ञसैनी, वैभव, राम किशुन अग्रवाल समेत तमाम गणेश पूजा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
मटेरा में आयोजित नवयुवक गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित गणेश पूजन में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर महाआरती उतारी। बाबागंज के पुरानी बाजार स्थित परमहंस चबूतरा पंडाल में स्थापित गजानन की प्रतिमा स्थल पर महाआरती का आयोजन किया गया। यजमान के रूप में आशीष कुमार जायसवाल व उनकी पत्नी राधा, पुरोहित पप्पू शर्मा महाराज ने पूजा-अर्चना की। मुख्य अतिथि नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा व विशिष्ट अतिथि चौकी प्रभारी दीपक सिंह, प्रधान फौजदार वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अनवर रहे। कमेटी के सदस्यों ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। आरती थाल सजावट प्रतियोगिता में प्रथम पंखुड़ी पाठक, द्वितीय खुशी गुप्ता व तृतीय किंजल गुप्ता को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।

28- बहराइच के ब्राह्मणीपुरा में भगवान गणेश की महाआरती करते श्रद्धालु। -संवाद

28- बहराइच के ब्राह्मणीपुरा में भगवान गणेश की महाआरती करते श्रद्धालु। -संवाद

28- बहराइच के ब्राह्मणीपुरा में भगवान गणेश की महाआरती करते श्रद्धालु। -संवाद

28- बहराइच के ब्राह्मणीपुरा में भगवान गणेश की महाआरती करते श्रद्धालु। -संवाद

28- बहराइच के ब्राह्मणीपुरा में भगवान गणेश की महाआरती करते श्रद्धालु। -संवाद

28- बहराइच के ब्राह्मणीपुरा में भगवान गणेश की महाआरती करते श्रद्धालु। -संवाद

28- बहराइच के ब्राह्मणीपुरा में भगवान गणेश की महाआरती करते श्रद्धालु। -संवाद

28- बहराइच के ब्राह्मणीपुरा में भगवान गणेश की महाआरती करते श्रद्धालु। -संवाद

28- बहराइच के ब्राह्मणीपुरा में भगवान गणेश की महाआरती करते श्रद्धालु। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें