फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 11 कीटनाशी रसायनों के प्रयोग पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने बासमती धान पर 11 कीटनाशक रसायनों के प्रयोग पर रोक लगा दी है। इस संबंध में सोमवार को कृषि विभाग ने रसायनों के नाम के साथ आदेश जारी किया है। कीटनाशक विक्रेता भी इन रसायनों को नहीं बेच सकते हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि कीटनाशी अधिनियम-1968 के तहत 11 कीटनाशी रसायनों का प्रयोग नहीं किया जा सकता है। इनमें ट्राइसाईक्लाजोल, बुप्रोफेजिन, एसीफेट, क्लोरोपाईरीफॉस, प्रोपिकोनाजोल, टेबुकोनाजोल, थायोमेथाॅक्साम, प्रोफेनोफॉस, इमीडाक्लोप्रिड, कार्बेन्डाजिम, कार्बोफ्यूरान शामिल है। इन सभी के विक्रय, वितरण और प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। बासमती धान पर इनका प्रयोग नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इनके प्रयोग से उत्पादित बासमती चावल का निर्यात विदेशों में नहीं हो पा रहा है। कीटनाशकों के अवशेष बासमती में पाया जा रहा है। किसानों को भी इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। 30 सितंबर तक रसायनों की बिक्री पर भी पूरी तरह से रोक रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें