नोएडा। सपा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती मनाई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनको याद किया।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि बीपी मंडल ने पूरे देश का भ्रमण कर पिछड़ी जातियों के सामाजिक आर्थिक और शैक्षिक स्थिति की पहचान कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने की प्रबल सिफारिश की। प्रदेश सचिव भरत प्रधान ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों को आरक्षण का लाभ दिलाने का श्रेय बीपी मंडल को ही जाता है। प्रदेश सचिव सुनील चौधरी व वरिष्ठ नेता भीष्म यादव ने कहा कि बीपी मंडल बहुसंख्यको के मसीहा और पिछड़ों की आवाज थे। कार्यक्रम में बबलू चौहान, मोनू खारी, वीरपाल अवाना, मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव, वीरपाल प्रधान, गौरव सिंघल, मुकेश यादव, राणा मुखर्जी ,हरपाल सिंह ,मुन्ना आलम आदि उपस्थित रहे। संचालन महासचिव विकास यादव ने किया। ब्यूरो