फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कपड़े और जूट के थैले होंगे अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कपड़े और जूट के थैले होंगे अनिवार्य
- प्लास्टिक मुक्त शहर और पशु कल्याण के लिए ग्रेनो प्राधिकरण में हुई बैठक

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पर्यावरण संरक्षण तथा पशु कल्याण से जुड़े मुद्दों पर ग्रेनो प्राधिकरण में मंगलवार को गहन मंथन किया गया। निर्णय लिया गया कि ग्रेनो के विभिन्न सेक्टरों में दुकानों और बाजारों में पॉलिथीन के थैलों के स्थान पर कपड़े व जूट से बने थैलों का उपयोग अनिवार्य किया जाएगा। साथ ही, एकल-उपयोग प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करते हुए, जनजागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बोर्ड रूम में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्लास्टिक उपयोग को समाप्त कर पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को अपनाने की दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। प्लास्टिक से बनी अन्य वस्तुओं जैसे डिस्पोजेबल बर्तन, स्ट्रा, चम्मच के स्थान पर बायोडिग्रेडेबल पुनः उपयोग योग्य विकल्पों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों की संख्या को लेकर भी बैठक में गंभीरता से विचार किया गया। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि मोहल्लों में रहने वाले सभी स्ट्रीट डॉग्स की समयबद्ध नसबंदी की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि जनसुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। प्राधिकरण द्वारा लिए गए ये निर्णय ग्रेटर नोएडा को एक स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील शहर बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम हैं। बैठक में इंटरनल एनर्जी फाउंडेशन की एमडी जयंती आर अयंगर, एडिशनल सेक्रेटरी सिमरन भाटिया, मनीष गुप्ता, एंटी प्लास्टिक वारियर शैल माथुर, अनुराधा डोगरा वशिष्ठ, एनिमल केयर गिवर, रितु सिंह और विधि शुक्ला समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें