फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परिषदीय स्कूलों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने सुरक्षा का दिया हवाला
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी विकास खंडों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापकों के स्कूल ग्रुप पर इस बाबत निर्देश भेजे गए हैं। विभाग ने कहा है कि बच्चों की शिक्षा के साथ उनकी सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी विभाग की है। हालांकि इस मामले में विभाग की ओर से कोई बात करने को तैयार नहीं है।

शिक्षा विभाग ने कहा है कि स्कूलों में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं। इसमें बालिकाएं भी शामिल होती हैं। विद्यालय संचालन के अंतर्गत विद्यालय में छात्रों के लिए प्रत्येक शिक्षण दिवस में मध्याह्न भोजन वितरण भी किया जाता है। विद्यालय परिसर में अनजाने, अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश से अप्रिय घटनाओं के घटित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अभिभावकों के अलावा अन्य लोगों का विद्यालय परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए। यदि किसी व्यक्ति से जरूरी बातचीत करनी हो तो प्रवेश द्वार पर ही वार्ता की जाए। इसके अलावा विद्यालय परिसर, कक्षाओं और शौचालयों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। स्कूलों में छात्रों के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। मध्याह्न भोजन योजना को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने कहा है कि भोजन को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए और उसे ढककर रखा जाए। भोजन वितरण से पहले निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसे चखने के बाद ही बच्चों को वितरित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें