फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेसमेंट में गंदगी और पानी जमा, बदबू से निवासी परेशान

विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज-1 सोसाइटी के बेसमेंट में फैली गंदगी ।  स्रोत  निवासी
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज-1 सोसाइटी के बेसमेंट में गंदगी और पानी जमा होने से निवासी परेशान हैं। जगह-जगह कूड़ा पड़ा है, जबकि कई हिस्सों में पानी भरा रहने से बदबू फैल रही है। इससे बेसमेंट से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासी संदीप कुमार ने बताया कि बेसमेंट की सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। गंदगी के साथ पानी जमा रहने से लगातार दुर्गंध आती है। लोगों को बेसमेंट से गुजरते समय बदबू का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नियमित सफाई के साथ पानी की निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। निवासियों ने संबंधित स्तर पर समस्या का संज्ञान लेकर बेसमेंट से गंदगी हटाने और जमा पानी की निकासी कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें