फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवती के समर्थन में उतरे बजरंग दल के सदस्यों ने किया प्रदर्शन

Thu, 20 Nov 2025 01:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
12 आईडीपीएल पुलिस चौकी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करते बजरंग दल के सदस्य।संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित अभद्रता के मामले ने तूल पकड़ लिया है। युवती ने कुछ युवकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के सदस्य आक्रोशित हो गए और उन्होंने आईडीपीएल पुलिस चौकी पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, युवती की शिकायत के आधार पर एक युवक को नामजद करते हुए, और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह पिछले कई सालों से उक्त क्षेत्र में रह रही है। उनके घर के पास ही एक खाली प्लाट है जिसमें झोपड़ी बना कर तीन-चार युवक रह रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उक्त युवक अभद्र भाषा का प्रयोग कर अश्लीलता फैला रहे हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन




जब उन्होंने युवकों को समझाने का प्रयास किया तो युवकों ने उसका हाथ पकड़ लिया। युवकों ने उनकी मां के साथ ही दुर्व्यवहार किया। महिला ने बताया कि प्लाट स्वामी से इस संबंध में शिकायत की गई लेकिन उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया।

बुधवार को बजरंग दल के संयोजक नरेश उनियाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आईडीपीएल चौकी आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नरेश उनियाल ने कहा कि पुलिस की उदासीनता असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद कर रही है। इस प्रकार की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



वहीं, युवती की शिकायत पर पुलिस ने हाशिम निवासी मंगलौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक केएस बिष्ट ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में रणजीत सिंह, अभिनव पाल, अजय व्यास, अभिषेक, पुष्कर भारद्वाज, अनिल गुप्ता, अमन, अर्जुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें