फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमानतगीर पलटा, हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दुष्कर्म के आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी के बाद जमानतगीर पलट गया। उसने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। साथ ही अछल्दा थाना पुलिस को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। छह दिन पहले आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म पीड़िता की फोटो वायरल करने व धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

कानपुर देहात के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी निवासी सचिन वर्मा वर्तमान में शहर के जालौन चौराहे पर रहता है। सचिन के खिलाफ साल 2023 में युवती ने दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी पर पीड़िता व परिवार को धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले में अजीतमल के गांव भदसान निवासी एक युवक ने जमानत ली थी। अभी हाल में आरोपी पर पीड़िता का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने व धमकी देने के आरोप में अछल्दा पुलिस ने 17 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज की थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी पर लखनऊ, औरैया कानपुर देहात में विभिन्न धाराओं में कुल 19 मामले दर्ज हैं। कानपुर देहात की कोतवाली का आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी होने पर जमानतगीर अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट पहुंचा। प्रार्थना पत्र देकर जमानत वापस लेने की अपील की। कोर्ट ने तत्काल आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। साथ ही अछल्दा पुलिस को आठ दिसंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें