फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में पूर्व सैन्यकर्मी की मौत

विज्ञापन
शोभनाथ यादव, पूर्व सैन्यकर्मी
विज्ञापन
चंदवक। थाना क्षेत्र के बरइछ गांव में शुक्रवार की रात घर लौट रहे पूर्व सैन्यकर्मी शोभनाथ यादव (62) की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गहरे खेत में चली गई और उनके ऊपर गिर गई। करीब डेढ़ घंटे बाद जब परिजन खोजने लगे तो उन्हें मृत अवस्था में पाया। बरइछ गांव के निवासी शोभनाथ यादव (62) शुक्रवार की शाम उमरवार गांव में एक निमंत्रण में शामिल होने गए थे। रात करीब 8 बजे जब वह अपनी बाइक से घर वापस लौट रहे थे, उसी समय अनियंत्रित होकर घर से कुछ दूर पहले ही गढ्ढे में बाइक समेत गिर गए। काफी देर तक जब घर नहीं लौटे तो परिजनों ने फोन किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठ रहा था। खोजबीन के दौरान मोबाइल की घंटी की आवाज गहरे खेत के गड्ढे से आ रही थी। जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें बाइक के नीचे दबा देखा। शोभनाथ को तत्काल पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शोभनाथ यादव करीब 15 वर्ष पूर्व सेना की गढ़वाल रेजीमेंट में क्लर्क के पद से रिटायर हुए थे। परिजनों के अनुसार मृतक के दो पुत्र हैं। बड़े पुत्र सुनील कुमार यादव सेना असम राइफल्स में तैनात हैं, जबकि छोटे पुत्र पंकज यादव दुबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना से परिवार व गांव में शोक की लहर है। इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा घटना की सूचना दी गई है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें