फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म मामले में आरोपी की जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अदालत ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी रूपेश की जमानत याचिका को खारिज कर दी।अदालत ने मामले को जघन्य करार देते हुए कहा कि महज 12 वर्ष की नाबालिग बच्ची को दूर गोरखपुर ले जाकर कई दिनों तक बंधक बनाना और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना गंभीर अपराध है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने अदालत में बताया कि 3 अक्तूबर 2025 को रूपेश ने उसकी 13 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के 24 दिन बाद थाना सेक्टर 20 नोएडा में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि आरोपी निर्दोश है। उसे झूठा फंसाया गया है। प्राथमिकी घटना के 24 दिन बाद दर्ज की गई है। लेकिन इस देरी के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और पाया की घटना के दिन पीड़िता की आयु 12 वर्ष थी। पीड़िता ने अपने बयान में स्पष्ट रूप से कहा है कि आरोपी उसे गोरखपुर ले गया और उसके बाद उसने आरोपी से शादी की। आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अदालत ने कहा कि बच्ची का अपहरण करके उसे दूर स्थान पर ले जाना। शारीरिक संबंध बनाना एक जघन्य अपराध है। इस कारण जमानत देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें