ग्रेटर नोेएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर सीनियर महिला व पुरुष कबड्डी टीम के गठन के लिए दादरी में रविवार को जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन होगा। ट्रायल में चयनित महिला खिलाड़ी शाहजहांपुर व पुरुष वर्ग में चचूला गांव में होने जा रही राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता जोन बी में जिले का प्रतिनिधित्व करते नजर आएगे।
जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि सीनियर महिला वर्ग में 16 से 17 दिसंबर तक शहाजहापुर के टाउन हाउस क्लब और पुरुष वर्ग में 13 से 14 दिसंबर तक ग्रेटर नोएडा के चचूला गांव में 52वीं ओपन राज्य कबड्डी प्रतियोगिता जोन बी का आयोजन होगा। इसमें भाग लेने के लिए रविवार को दादरी के जूनियर हाई स्कूल में महिला व पुरुष वर्ग में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। पुरुष वर्ग में 85 किग्रा और महिला वर्ग में 75 किग्रा से कम भार वर्ग में ही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। ट्रायल सुबह 10 बजे से होंगे।