फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रमिक हिंसा में शामिल दो युवतियों की जमानत के लिए अर्जी दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिक हिंसा में शामिल दो युवतियों की जमानत के लिए अर्जी दाखिल
विज्ञापन


कल होगी सुनवाई, फेज-2 कोतवाली में दर्ज की गई थी प्राथमिकी

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। श्रमिक हिंसा मामले में गिरफ्तार आरोपित छात्रा आकृति चौधरी और सृष्टि गुप्ता की ओर से गौतमबुद्ध नगर जिला अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई है। इस अर्जी पर कल यानी बृहस्पतिवार को सुनवाई निर्धारित की गई है।
वेतन बढोतरी की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद फेज-2 कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में पहले ही रूपेश राय, मनीषा चौहान, आकृति चौधरी और सृष्टि सहित कई आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आकृति चौधरी को पुलिस ने बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास से हिरासत में लिया था। आकृति के अधिवक्ता रजनीश यादव का कहना है कि आकृति मूलरूप से झारखंड की निवासी है। करीब 10 वर्ष पहले पढ़ाई के लिए दिल्ली आई थी। उसने सोशल स्टडीज में एमए किया है और नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पीएचडी की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही वह झुग्गी बस्तियों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पढ़ाने का सामाजिक कार्य भी करती रही है। घटना के दिन आकृति अपने साथियों के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर लौट रही थी और उसने किसी प्रकार का भड़काऊ भाषण नहीं दिया है। हिंसा के दौरान वह जेल में बंद थी। जब पहली एफआईआर हुई थी तो अंतरिम जमानत मिल गई थी। मगर इसके बाद दो प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य आनंद को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी पुलिस
श्रमिक हिंसा के आरोपी आदित्य आनंद को पुलिस पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। पुलिस ने रिमांड के लिए याचिका दाखिल की है। आदित्य आनंद को नोएडा पुलिस ने यूपी एसटीएफ के सहयोग से तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। जिला अदालत में रविवार की छुट्टी होने के चलते मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें