फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेईई मेंस के दूसरे सत्र में जनपद के होनहारों का कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जेईई मेंस के दूसरे सत्र में जनपद के होनहार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सेक्टर बीटा दो में स्थित फादर एंग्नल स्कूल की छात्रा अर्नवी सिंह जादौन ने 99.43 प्रतिशत अंक हासिल किया है। अर्नवी ने बताया कि उन्होंने हर विषय को समय दिया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता अमरदेव सिंह इंजीनियर हैं जिन्होंने उनकी पढ़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने के लिए मां ने अपनी नौकरी छोड़ दी। अर्नवी अब आईआईटी में दाखिला लेना चाहती हैं और उनकी पहली पसंद आईआईटी दिल्ली है। वह बीटेक के लिए एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग को प्राथमिकता देंगी। युवराज ने 99.02, दक्ष ने 98.95 और प्रखर आनंद ने 96.69 परसेंटाइल हासिल किए हैं। सभी छात्रों का कहना है कि अब वह एडवांस की तैयारी में जुट गए हैं। ग्रेटर नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल, रायन इंटरनेशनल स्कूल, रामईश इंटरनेशनल स्कूल, सर्वोतम इंटरनेशनल स्कूल सहित कई स्कूलों के छात्रों ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें