फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बदहाल हालात, बेसमेंट में भरा पानी, लिफ्ट बनीं खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-4 स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने सोसाइटी की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर चिंता जताई है। सोसाइटी के बेसमेंट में पिछले कई वर्षों से पानी भरा हुआ है, जबकि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लंबे समय से बंद है। इससे गंदगी और बदबू फैल रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


निवासियों का कहना है कि सोसाइटी का कचरा भी उसी पानी भरे बेसमेंट में डाला जा रहा है, जिससे स्थिति और भयावह हो गई है। लगातार पानी भरे रहने के कारण इमारत के ढांचे पर भी असर पड़ने लगा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। सोसाइटी के निवासी अशोक कुमार कौशिक ने बताया कि बेसमेंट की हालत बेहद खराब है। वहीं सोसाइटी की लिफ्ट की स्थिति भी अच्छी नहीं है। अधिकांश लिफ्ट बंद हैं। जो चल रहीं हैं, वे भी बीच में फंस जाती हैं।
विज्ञापन


कोट

सोसाइटी के बेसमेंट में वर्षों से पानी भरा है। कई बार जनसुनवाई में शिकायत की, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला। -अशोक कुमार कौशिक, निवासी

लिफ्टों की हालत इतनी खराब है कि लोग डर के बीच इसमें चढ़ते-उतरते हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आधी लिफ्ट बंद पड़ी हैं। -मनोज गुप्ता, निवासी

एसटीपी बंद होने और गंदगी जमा रहने से बीमारी फैलने का खतरा है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। -आरबी पाल, निवासी

लगातार पानी भरे रहने से बिल्डिंग के ढांचे पर असर पड़ रहा है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। -राकेश ठाकुर, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें