फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल से बीकॉम के छात्र ने झपटे थे दो आईफोन, गिरफ्तार

विज्ञापन
मॉल से आईफोन लेकर भागने का आरोपी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। अंसल प्लाजा मॉल स्थित एक दुकान से करीब 2.40 लाख रुपये के दो आईफोन झपटकर फरार हुआ आरोपी बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मंगलवार को तुगलपुर निवासी रितीक को गिरफ्तार कर लिया। कर्मचारी के पीछा करने पर आरोपी ने लकड़ी का टुकड़ा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी थी। घटना के दौरान आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ था।
विज्ञापन

एसीपी महेंद्र देव सिंह के अनुसार, दादरी निवासी नीरज शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोबाइल बेचने की दुकान अंसल प्लाजा मॉल में है। 11 अप्रैल को दुकान खुली थी और ग्राहक व कर्मचारी सभी मौजूद थे। इसी दौरान मास्क लगाकर युवक उनकी दुकान में आया और आईफोन 13 प्रो दिखाने के लिए कहा। मोबाइल दिखाने पर आरोपी ने दूसरा कलर मांगा तो वह भी दिखा दिया गया। आरोपी दोनों मोबाइल को हाथ में लेकर देखने लगा। आरोपी ने मोबाइल से किसी को कॉल कर कहा कि उसे फोन पसंद आ गया है, जल्दी रुपये भेज दो। इसी बीच आरोपी दोनों मोबाइल लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें