नोएडा के श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज में सतर्कता और सामाजिक जिम्मेदारी थीम पर पखवाड़ा आयोजित किया गया। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सतर्कता पर विचार साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता बढ़ाना था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नोएडा। सेक्टर-73 स्थित श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज में सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी थीम पर आधारित पखवाड़ा आयोजित किया गया। छात्राओं ने सतर्कता पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। छात्राओं ने सतर्कता और साझेदारी पर विचार भी साझा किए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के जनरल मैनेजर इंचार्ज अमित कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही, जनरल मैनेजर अभय किशोर, सीनियर मैनेजर निशांत शर्मा और सीनियर मैनेजर योगेश अग्रवाल भी शामिल हुए। प्रिंसिपल गीता शर्मा ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में सतर्कता के प्रति जागरूकता फैलाना और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व को समझाना था। ब्यूरो